Blog Widget by LinkWithin

Tuesday 16 June 2009

बाल श्रम उन्मूलन पर एक लघु परिचर्चा

देश भर में बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया जा रहा है।  इस संबंध में राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण द्वारा सभी जिला विधिक प्राधिकरण को एक परिपत्र जारी कर इस सप्ताह में बाल श्रम उन्मूलन के विचार को अधिक से अधिक प्रचारित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।  इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत आज श्रम न्यायालय एवं औद्योगिक न्यायाधिकरण कोटा में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिस में अधिवक्ताओं और श्रमिक-नियोजक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर बोलते हुए कोटा की श्रम न्यायाधीश श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कहा कि बालश्रम दोहन की मात्रा किसी भी समाज के पिछड़ेपन का पैमाना है।  जिस समाज में जितना अधिक बालश्रम दोहन होगा उतना ही वह समाज पिछड़ा रहेगा।  बालश्रम से मुक्ति प्राप्त किए बिना भारत अपने पिछड़ेपन से मुक्ति प्राप्त नहीं कर सकता।  समाज विकास का वह स्तर प्राप्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए जिस में बालकों से किसी भी प्रकार का श्रम नहीं लिया जाए।

इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और नियोजक प्रतिनिधि श्री एम.के.शर्मा ने कहा कि अधिकांश बाल श्रम का उपयोग छोटे और कुटीर उद्योगों, दुकानों तथा घरों में होता है। बालश्रम के उन्मूलन के लिए जन-जाग्रति की आवश्यकता है जिसे विद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर पहुँचाया जा सकता है।  हिन्द मजदूर सभा राजस्थान के संयुक्त मंत्री और श्रमिक प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र तिवारी ने कहा कि उन का संगठन बाल श्रम उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है तथा कस्बों और गावों में श्रमिक परिवारों में यह चेतना पहुंचाने का कार्य कर रहा है कि वे अपने बालकों से बिलकुल श्रम नहीं कराएँ और उन्हें विद्यालयों में भेजें।  उन के इन प्रयासों के सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं और श्रमिक अब अपने बालकों को विद्यालयों में भेजने लगे हैं।
 
अधिवक्ता दिनेशराय द्विवेदी ने कहा कि बालश्रम समाज को अनेक प्रकार से हानि पहुँचाता है। बालकों का श्रम उन के स्वयं के विकास में ही उपयोग में लिया जाना चाहिए।  बालश्रम का दोहन बालकों के स्वाभाविक विकास में बाधक बनता है।  बाल श्रम सस्ता होने से उस के उपयोग से वयस्क बेरोजगारी में वृद्धि होती है। इसे रोका जाना आवश्यक है।  जिन परिवारों में 14 वर्ष की उम्र में काम पर जाना बालकों की मजबूरी है उन मामलों में बाल श्रमिकों के काम के घंटे 4 प्रतिदिन से अधिक नहीं होने चाहिए। इस संबंध में केन्द्र सरकार के सहयोग से बाल श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे विद्यालयों ने बहुत जाग्रति पैदा की है और काम पर जाने वाले बालकों के अध्ययन की व्यवस्था हो सकी है। इस परिचर्चा में रामावतार जोशी, नन्दलाल शर्मा, रमेशचन्द्र नायक व अन्य अधिवक्ताओं व श्रमिक-नियोजक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। परिचर्चा का संचालन अधिवक्ता रामस्वरूप शर्मा ने किया।

13 टिप्पणियाँ:

ताऊ रामपुरिया 16 June, 2009 8:48 PM  

बहुत अच्छी जानकारी दी. आपने लिखा कि १४ साल से कम उम्र के बालकों के काम के घंटे चार से कम होने चाहिये तो क्या चार घंटे के लिये बाल श्रमिक रखे जा सकते हैं? यह तो बडी ऊहापोह की स्थिति हो गई.

रामराम.

लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्` 16 June, 2009 9:22 PM  

ये रीपोर्ट एक सही मुद्दे पर और आवश्यक है -
बच्चोँ को पहले विकसित होने दिया जाये -
एक फूल जैसे बच्चे पर
श्रम का बोझ लद जाये
तब वह खिलेगा कैसे ?
- लावण्या

महेन्द्र मिश्र 16 June, 2009 9:27 PM  

सभ्य समाज में बाल श्रमिकों का निरंतर शोषण किया जाना निसंदेह चिंता का विषय है . देश में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालो के बच्चो को मजबूरीवश पेट की खातिर काम करना पड़ता है . देश में कई कानून बनाए तो गए है पर नौकरशाही या नेताओं द्वारा उन कानूनों को असलीजामा नहीं पहिनाया गया है . १४ वर्ष की कम आयु के बच्चो से काम लेना अपराध माना गया है पर देखने में आया कि बढ़ती महगाई के कारण निरंतर बाल श्रमिकों की संख्या बढ़ रही है . राजनेता भी बाल श्रमिकों के हाथो से चाय पीते लेते जा सकते है पर मैंने किसी राजनेता को उन्ही बाल श्रमिकों के अधिकारों कि रक्षा करने के लिए आवाज बुलंद करते नहीं देखा है यह सच है . आपका प्रयास और इस दिशा में लिखा गया आलेख सराहनीय है और उनके बारे में ब्लॉग में चर्चा करने के लिए आभारी हूँ . आभार.

महेन्द्र मिश्र 16 June, 2009 9:28 PM  

आपका प्रयास और इस दिशा में लिखा गया आलेख सराहनीय है . आभार.

डॉ. मनोज मिश्र 16 June, 2009 9:32 PM  

इसके लिए व्यापक परिचर्चा का आयोजन - गाँव -ब्लाक -तहसील स्तर पर होना चाहिए ,तभी इसमें सफलता मिल पायेगी .

राज भाटिय़ा 16 June, 2009 11:32 PM  

बिलकुल सही कहा आप ने ,

अजय कुमार झा 16 June, 2009 11:37 PM  

dinesh jee..pehle to aabhaar sweekaar kaein achhee report prastut kee aapne..magar jahaan tak mujhe lagtaa hai ki baalshram ke unmoolan ke mudde par kaam karne se pehle ye samjhna hoga ki baal shram ke bahut saare roop hain aur unmein jo sabse adhik kahstkaaree hai usko target kiya jaaye...maslan kisi chaay kee dukaan par kaam karne wala bachcha . kisi kaaleen factory mein kaam karne wala bachcha ..aur kisi khet mein apne pita kaa haath bataata bachcha..teeno hee baal shram hain..magar jaahir see baat hai ki sabse pehle us kaaleen factory wale bachche ko hee sahee mukti dilaanee hogee..isee tarah kee baatein hain..jo is muhim mein gaur nahin kee jaa rahee hain..sabhee pahluon ko ek saath uthaane ke kaaran kisi mein bhee purn safaltaa nahin mil paa rahee hai...aur ..chaliye vistaar se fir kabhi charcha karenge....

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi 17 June, 2009 1:28 AM  

@ताऊ रामपुरिया,
ताऊ जी, उक्त रिपोर्ट में यह कहीं नहीं है कि 14 वर्ष से कम आयु के बालकों के काम के घंटे चार से अधिक नहीं होने चाहिए।
वास्तविकता तो यह है कि कुछ कामों और प्रक्रियाओं में ही बाल श्रम का कानून द्वारा उन्मूलन किया गया है। शेष स्थानों पर बाल श्रम लिया जाना कानून में बाधित नहीं किया गया है। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि 14 वर्ष से कम आयु के बाल-श्रम का तो पूरी तरह से उन्मूलन कर दिया जाना चाहिए। हाँ 14 वर्ष की उम्र में यदि विवशता हो तब भी 18 वर्ष तक की उम्र तक उन से केवल चार घंटे ही काम लिया जाना चाहिए। इस संबंध में कानून की स्थिति अगले आलेख में रखने का प्रयत्न रहेगा।

अन्तर सोहिल 17 June, 2009 11:23 AM  

जो बाल कलाकार फिल्मों और सीरियल आदि में काम करते हैं, क्या वह भी बालश्रमिक हैं।
नमस्कार स्वीकार करें

अभिषेक ओझा 17 June, 2009 4:25 PM  

जब तक पुनर्वास की समुचित व्यवस्था न हो... मुश्किल है.
इस बारे में एक कहानी लिखी थी कभी.
http://ojha-uwaach.blogspot.com/2007/03/blog-post_29.html

Science Bloggers Association 17 June, 2009 5:14 PM  

परिचर्चा की बातों को हमारे साथ बांटने का शुक्रिया।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

अविनाश वाचस्पति 17 June, 2009 7:32 PM  

जिन पहलुओं से अपरिचित रहे थे अभी तक
तीसरे खंबे ने परिचित करा दिया

नरेश सिह राठौङ 22 June, 2009 5:14 PM  

इस महंगाई के जमाने मे बाल श्रमीक कोई शोक से नही बनता है , परिवारीय मजबूरीया ही उसे मजबूर करती है ।

तलाशिए जाल पर , जो चाहें ...

Custom Search

Labels

''अंधेर नगरी-चौपट राजा'' 498-ए acceptance Adoption Advocate Agreement bounce Burden of proof candidate cheque child labour cognigence commission complaint consent Constitution Constitution. India consumer contempt Contract court Court language Crime Criminal culpable homicede dispute Domestic election employee Expression FIR fraud Freedom Govt. Guaranty High Court Hindi Hindu homosexuality India insurance IPC Judge judicial reform Justice labour Law Lawyer Legal Advice legal problem legal System life Limitation live-in-relationship loan maintenance marriage marrige Medical misrepresentation mistake Murder Negligence Police power of attorney Press Proposal Qasab Rape receipt Rent Residence Restriction Retrenchment revocartion Solution sound mind Speech Strike succession Supreme Court Surity Terrorism Tobacco Tort compensation U.S. Undue influence Violence void War wife women workmen अदालत अधिनियम अनुचित अनुबंध अन्याय अपराध अपराधिक-मुकदमा अभिव्यक्ति अमरीका अराजकता आंदोलन आईपीसी आतंकवाद आदिवासी उच्च न्यायालय उत्तराधिकार उत्प्रेरक उपभोक्ता उम्मीदवार ऋण कंट्रेक्ट कब्जा कानून कानूनी जानकारी कानूनी समस्या कानूनी सलाह कैद कॉपीराइट खर्च गफलत गारन्टी गिरफ्तारी गुर्जर गोद घरेलू हिंसा चिकित्सकीय चिकित्सा चिट्ठाकारी चुनाव चैक बाउंस चोरी जज जनतन्त्र जमानत जीवन जुगाड़ जुर्माना. सजा तलाक त्रयी दत्तक दावा दीवानी दुर्घटना दुष्कृत्य देयता द्विविवाह धुम्रपान नरेगा नरेन्द्र मोदी नशा निगम नियोजन निरसन निर्णय निर्वाचन निषेध न्याय न्याय प्रणाली न्याय-प्रणाली न्यायाधीश न्यायिक सुधार पत्नी परिवार परिवार न्यायालय पुत्र पुत्री daughter पुलिस प्रत्याशी प्रस्ताव प्राथमिकी प्रेस फैमिली कोर्ट बंध-पत्र बजट बलात्कार बलात्संग बहनें बाबा चमत्कारी बाल श्रम बाल-विवाह बीमा ब्लाग भरण-पोषण भा.दं. संहिता भारत भारतीय कॉपीराइट कानून भ्रष्टाचार मकान मालिक मजदूरी मानव वध मुआवजा मुकदमा मुवक्किल मूल अधिकार राजस्थान रेगिंग रोकथाम लापरवाही लिखित वकील वसीयत वाक् वाहन वाहन चालन विधानसभा विधि विधिक राय विभाजन विलेख विवरण विवाद विवाह विश्वसनीयता व्यवस्था शिकायत शून्य श्रम न्यायालय संपत्ति संबंध संयुक्त संविधान सजा समझाइश समझौता समलैंगिकता सरकार सरकारी कर्मचारी सर्वोच्च न्यायालय सहमति साबित करने का भार साहवासी रिश्ता सुप्रीम कोर्ट स्त्री सम्मान स्वतंत्रता स्वीकृति हड़ताल हत्या हल हाई कोर्ट हिन्दी हिन्दू ह्त्या

  © Blogger template Newspaper III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP